टांडा। विदेश बैठे खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू द्वारा रेल ट्रैक पर खालिस्तानी झंडे लगाने का वायरल वीडियो और गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने पर बम धमाके की धमकी के बाद इंटेलीजेंस, जीआरपी, आरपीएफ और पंजाब पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं।
इस दौरान बुधवार सुबह होशियारपुर जिले के उड़मुड़ टांडा इलाके के कई प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसमें लिखा था, पंजाब अब खालिस्तान की तरफ बढ़ रहा है। 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान निशाने ते, दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर स्कूलों में धमाके होंगे, अपने बच्चों को बचा लो। इसमें साथ ही लिखा गया है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री के प्रोग्राम में धमाका होगा।

उधर, स्कूल मैनेजमैंट ने इस बारे में पुलिस प्रशासन को जानकारी दे दी है। जब एसएसपी संदीप कुमार मलिक से पन्नू की इस वीडियो और धमकी के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह वीडियो वैरिफाइड नहीं है।
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर

