अमृतसर। खालसा साजना दिवस के पवित्र अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन के लिए भारत से सिख श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था कल सुबह रवाना होगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने आज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को उनके पासपोर्ट वितरित किए।
यह जत्था कल सुबह 8 बजे अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। इस साल विभिन्न कमेटियों के माध्यम से कुल 2840 श्रद्धालुओं को वीजा प्राप्त हुआ है, जो बैसाखी के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक 1763 श्रद्धालुओं को वीजा मिला (1795 आवेदन भेजे गए थे, जिनमें से 32 रद्द हुए)। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से 409 श्रद्धालु, हरियाणा कमेटी से 255 श्रद्धालु और देश के विभिन्न हिस्सों से कुल मिलाकर 2840 श्रद्धालु इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

भावुक हुए श्रद्धालु, गुरु का जताया आभार
आज पासपोर्ट वितरण के दौरान अमृतसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई श्रद्धालु ननकाना साहिब के दर्शन की प्रतीक्षा में भावुक नजर आए। कई ऐसे श्रद्धालु भी हैं जो पहली बार पाकिस्तान जा रहे हैं। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य बताया। कुछ बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने 1947 के बंटवारे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने केवल अपने पूर्वजों से इन पवित्र स्थानों की कहानियां सुनी थीं, अब वहां खुद माथा टेकने का सपना पूरा हो रहा है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
