सुशीला देवी, गुरुग्राम। खांडसा मंडी में दुकानदारों और रेहड़ी वालों पर दबाव बनाकर प्लास्टिक शीट व पॉलिथीन बेचने के आरोपों के बीच गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपराध शाखा मानेसर की टीम ने सेक्टर-9 में करीब 200 वर्ग गज भूमि पर बनी अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री को चिन्हित कर 12 अगस्त को नियमानुसार ध्वस्त करा दिया। पुलिस के अनुसार ध्वस्त की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है।
पुलिस जांच में सामने आया कि फैक्ट्री का संचालन विनय बाजवा निवासी प्रताप नगर, गुरुग्राम द्वारा किया जा रहा था। यहां प्लास्टिक शीट, पॉलिथीन और बैग तैयार किए जाते थे। पुलिस के मुताबिक इस कारोबार का इस्तेमाल केवल व्यापार तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए आपराधिक गतिविधियों को आर्थिक सहयोग पहुंचाया जा रहा था।
जांच में आरोप सामने आया कि विनय बाजवा और कुख्यात अपराधी कौशल चौधरी मिलकर खांडसा मंडी के दुकानदारों और रेहड़ी वालों पर दबाव बनाते थे। कथित तौर पर डर-धमकी के जरिए लोगों को इसी फैक्ट्री से प्लास्टिक सामग्री खरीदने के लिए मजबूर किया जाता था।
पुलिस के अनुसार इस गतिविधि से हर महीने करीब 20 से 25 लाख रुपये का अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि इस धन के जरिए आपराधिक नेटवर्क को आर्थिक मजबूती दी जा रही थी।
गुरुग्राम पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों को आर्थिक या अन्य प्रकार से सहयोग देने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस का कहना है कि अवैध वसूली, धमकी, रंगदारी और अपराध से जुड़े आर्थिक स्रोतों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- OBC आरक्षण पर नया कानून लाने की तैयारी पर सियासत तेज; बीजेपी बोली- संकल्प होगा पूरा, कांग्रेस ने बताया चुनावी ढकोसला
- छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का किराया बढ़ा, दिव्यांगों को 50% तक छूट, राज्य सरकार ने राजपत्र में जारी की अधिसूचना, जानिए नई दरें…
- सिर्फ ₹599 में लॉन्च हुआ Hammer Drop Sunrise स्पीकर, 32 घंटे की बैटरी और Bluetooth 6.0 समेत ये फीचर्स
- मीठे से दांतों में कैविटी और पीलापन का खतरा क्यों बढ़ जाता है? खाने के बाद जरूर करें ये काम
- प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट में उतरी MG M9: पहियों पर तैयार हुआ लग्जरी लाउंज

