इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा के ग्राम रतागढ़ पर ढाबे पर किसी बात पर हुई कहासुनी का विवाद में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए दो युवकों को भी आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद वहां मौजूद लोग तीनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए जहां एक की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है।
READ MORE: सुपारी देकर करवाई थी वकील की हत्याः 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, 1 आरोपी के पैर में लगी गोली
घटना शनिवार रात कोतवाली थानांतर्गत ग्राम रतागढ़ की है। जिला अस्पताल में प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ग्राम जूनापानी निवासी भावेश पाल (20) साल रूधि मार्ग पर स्थित ढाबे के पास किसी काम से गया था। इस दौरान उसका विवाद वहां मौजूद एक युवक से हो गया। विवाद के दौरान वहां से गुजर रहा भावेश का दोस्त मयंक व ढाबे पर खाना खा रहा हर्ष थापा बीच-बचाव करने पहुंच गए। युवक ने उन पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
READ MORE: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, इलाज के नाम पर शिक्षक की पत्नी से 1.59 लाख की ऑनलाइन ठगी
विवाद व मारपीट में भावेश के पेट में गंभीर चोटें आने पर वहां मौजूद लोग तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने भावेश को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर घायल हर्ष व मयंक को जिला अस्पताल में भर्ती किया। घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए।

