इमरान खान, खंडवा। एमपी के खंडवा में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा को लेकर उत्कृष्ट विद्यालय में सामग्री वितरण की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 10वीं-12वीं की परीक्षा में प्रश्नपत्र आउट ना हो इसके लिए मोबाइल एप से केंद्र की निगरानी की जाएगी। मोबाइल का उपयोग ना हो इसके लिए केंद्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। वहीं अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी मंडल के कंट्रोल रूम से ऑनलाइन की जाएगी।

ये भी पढ़ें: लीक पेपर, फर्जी प्रश्नपत्रों से रहें सावधान: 10वीं-12 वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर साइबर क्राइम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल बैन

परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक सहित कोई भी स्टाफ मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। 88 केंद्रों पर करीब 25 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा। जिला शिक्षाधिकारी पीएस सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र की बोर्ड परीक्षा में 10वीं के 88 केंद्रों पर 14 हजार 401 और 12वीं के 81 केंद्रों पर 10 हजार 337 विद्यार्थी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: MP में बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा 5वीं-8वीं की परीक्षा: 20 फरवरी से एग्जाम, 25 लाख छात्र होंगे शामिल

ऑनलाइन ट्रेस

उन्होंने यह भी बताया कि ट्रैक एप के माध्यम से पुलिस थाने से प्रश्नपत्र निकलने, केंद्रों पर बंडल खोलने, प्रश्नपत्र वितरण, परीक्षा समाप्ति के बाद बंडल सील करने और मूल्यांकन तक की पूरी जानकारी ऑनलाइन ट्रेस की जाएगी। परीक्षा के दौरान अव्यवस्था ना हो उसके लिए बोर्ड की ओर कलेक्टर प्रतिनिधि भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के दौरान सभी शिक्षकों के मोबाइल लॉकर में रखे जाएंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m