शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर साइबर क्राइम पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड परीक्षा के लीक पेपर, फर्जी प्रश्नपत्रों से सावधान रहें। बोर्ड परीक्षाओं से पहले लीक पेपर और फर्जी प्रश्नपत्र सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स और अन्य माध्यमों पर फैलाए जा रहे भ्रम से सावधान रहें।
खौफनाक कदमः नर्स ने ऑन कैमरा कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश, इन पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस की चेतावनी
किसी भी अनजान लिंक, ग्रुप या सोशल मीडिया में आये प्रश्नपत्र को असली न मानें।
छात्रों और अमिभावकों के लिए सुझाव
केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और स्क्लाकॉलेज प्रशासन से मिली जानकारी पर भरोसा करें। किसी भी संदिग्ध मैसेज या फर्जी पेपर को तुंरन्त पुलिस या स्कूल प्रशासन को सूचित करें। मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही है इस बार 16 लाख विद्यार्थी 10 वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे।


