इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 अक्टूबर को खंडवा जिले के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे छनेरा हरसूद पहुंचेंगे, जहां वे महान वीरांगना रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव पर आयोजित विशाल कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री देश के विभिन्न हिस्सों से जुट रहे गोंड राजवंश के 52 राजघरानों के वंशजों का भव्य नागरिक अभिनंदन करेंगे और उनके साथ भव्य शोभायात्रा में भी शामिल होंगे।
तेंदूपत्ता बोनस, स्कूटी वितरण और विकास कार्यों की सौगात
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि और काष्ठ लाभांश का वितरण करेंगे। इसके साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूटी तथा राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ सौंपे जाएंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री खंडवा और हरसूद क्षेत्र की जनता के लिए करोड़ों रुपये के नए विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

