इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से स्वस्थ होली मनाने को लेकर खंडवा नगर निगम चौराहे पर “हर्बल होली मेला” आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस हर्बल होली मेले में कई तरह के गुलाल और खाद्य सामग्री बिकी रही है। जिसे स्व सहायता समूहों की बहनों ने तैयार किया है।

खंडवा में आज सोमवार को 200 से ज्यादा स्थानों पर होली जलेगी। इसे लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। नगर निगम चौराहे पर रंगों का बाजार लगाया गया है। जहां स्व सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार गुलाल और खाद्य सामग्री बेची जा रही है। पलाश के फूल, मेहंदी, मोरिंगा पाउडर इन सब चीजों को लेकर नेचुरल कलर तैयार किए गए हैं। जिससे होली खेलने के दौरान त्वचा पर कोई विपरीत असर ना हो।

ये भी पढ़ें: महाकाल के आंगन से होगी रंगोत्सव की शुरुआत: संध्या आरती के बाद प्रज्वलित होगी आस्था की अग्नि, भस्म आरती में भगवान को चढ़ेगा हर्बल गुलाल

जनप्रतिनिधियों ने की खरीदी

खंडवा नगर निगम महापौर, खंडवा विधायक और पंधाना विधायक ने इस मेले का शुभारंभ किया। सभी जनप्रतिनिधियों ने इस मेले का घूम-घूम कर लुत्फ उठाया और खरीदी भी की। इतना ही नहीं आम जनता से भी हर्बल कलर खरीदने के लिए अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: MP में मिलावट के कई कानून लेकिन नकली-केमिकल रंगों की बिक्री पर रोक नहीं, कांग्रेस ने सरकार से की एक्शन लेने की मांग; बीजेपी ने कही ये बात

विधायक ने कही ये बात

पंधाना विधायक छाया मोरे ने कहा कि पंधाना विधानसभा की मातृ शक्ति ने आत्मनिर्भर भारत की सोच को पूरा किया है। हमारी बहनें स्व सहायता समूह के माध्यम से पोषण आहार बनाती है। अभी होली के लिए रंग-गुलाल बनाया है। विधायक ने महिलाओं की मेहनत और उनकी लगन के लिए उन्हें प्रणाम किया है। इसके साथ ही छाया मोरे ने आत्मनिर्भर भारत के लिए चलाई जा रही योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भी आभार जताया हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m