इमरान खान, खंडवा। एमपी के खंडवा में जमीन विवाद को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। कॉलोनाइजर अभय जैन के पिता कांतिलाल जैन-बेटे आयुष जैन और निखिल देवारे समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों पर मारपीट, धमकाने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत धाराएं लगाई गई हैं।
खंडवा के पदमनगर पुलिस थाना में यह एफआईआर कॉलोनाइजर रितेश गोयल के सिक्योरिटी गार्ड चंद्रशेखर रील की शिकायत पर दर्ज की गई। आरोप है कि आरोपी 10-12 लोगों के साथ जेसीबी, धारदार हथियार और बल्लम लेकर विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुंचे और हंगामा किया। आरोप ये भी है कि सिटी मजिस्ट्रेट के फैसले के बावजूद जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई।
ये भी पढ़ें: शोभापुर पहाड़ी काटने पर एक्शन: गूगलअर्थ की डिजिटल इमेज को बनाया सबूत, कॉलोनाइजर अभिलाष तिवारी समेत 7 लोगों पर 4.8 करोड़ का जुर्माना
आपको बता दें कि यह पूरा मामला शहर के जूनी इंदौर लाइन स्थित सुजापुर कला क्षेत्र की जमीन से जुड़ा है। जिसमें खसरा नंबर 116-117/13 और 116-117/14 को लेकर लंबे समय से अभय जैन और रितेश गोयल पक्ष के बीच विवाद चल रहा है।
सिटी एसपी अभिनव कुमार बांरगे ने कहा कि पदमनगर थाने में एक आवेदन मिला था। जिसमें जो तथ्य वर्णित थे उसमें दो कॉलोनाइजर के बीच में विवाद हुआ था। इस मामले की जांच की जिसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया है, विवेचना जारी है। कॉलोनाइजर आयुष जैन और दो तीन लोगों पर गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं लगाई गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

