Rajasthan News: दौसा और करौली की सीमा पर बसे मेहंदीपुर गांव में रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण में पहुंचे राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने बाबा साहेब के विचारों को आज के दौर में सबसे बड़ी ताकत बताया।

हमारे ही समाज पर हमले क्यों?
कार्यक्रम में उस वक्त सन्नाटा खिंच गया जब दौसा विधायक दीन दयाल बैरवा ने हालिया घटनाओं पर अपना दर्द बयां किया। विधायक ने टोडाभीम में कांग्रेस नेता लक्खीराम बैरवा पर हुए हमले और हिंडौन की घटनाओं का जिक्र करते हुए पूछा कि आखिर एक ही समाज को बार-बार निशाना क्यों बनाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि आज बाबा साहेब की ही देन है कि समाज की महिलाएं सम्मान के साथ मंचों पर अपनी भागीदारी निभा रही हैं।
डिप्टी सीएम का जवाब और SP की पीठ थपथपाई
समाज की चिंता पर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने मोर्चा संभाला। डिप्टी सीएम ने साफ कहा कि सरकार हर वर्ग की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने करौली एसपी लोकेश सोनवाल की कार्यशैली की जमकर सराहना की और कहा कि पुलिस पूरी तत्परता से काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मेहंदीपुर के ग्रामीणों ने एक बड़ी समस्या की ओर डिप्टी सीएम का ध्यान खींचा। बालाजी कस्बे से आने वाला सीवर का गंदा पानी बारिश के दिनों में लोगों के घरों में घुस जाता है। इस पर डिप्टी सीएम ने मौके पर ही अधिकारियों से फीडबैक लिया और भरोसा दिलाया कि जल्द ही सीवर लाइन की इस समस्या का स्थायी समाधान कर ग्रामीणों को राहत दी जाएगी।
एक मंच पर दिखे दिग्गज
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि यहां बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक साथ नजर आए। भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, दर्शन सिंह गुर्जर, खिलाड़ी राम बैरवा और पूरन बैरवा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के चरणों में शीश नवाया।
पढ़ें ये खबरें
- भोपाल में CM डॉ. मोहन ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’: बोले- ‘ऐसी धार्मिक फिल्में देती हैं जनसेवा की प्रेरणा’
- अल्टीमेटम के बाद नपे दारोगा जी, हवालात पहुंचे 3 आरोपी! सिर्फ एक ‘सोशल मीडिया पोस्ट’ और बहा दिया खून, पुलिस का बड़ा खुलासा
- Rajasthan Nikay Chunav 2026: दूसरे चरण में ‘मिशन 86%’, कल 87 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
- सर्पदंश मुआवजा घोटाला : आरोपी डॉक्टर प्रियंका सोनी को हाईकोर्ट से मिली स्थायी जमानत
- स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक सामग्री बरामद, संचालक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज



