इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिममें गांव की महिलाएं शराब बनाने वाले एक व्यक्ति को चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में दौड़ाती हुई दिखाई दे रही हैं और उसके साथ जुलूस निकाला जा रहा है।
यह पूरा मामला पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार गांव का बताया जा रहा है। यह जुलूस गांव में शराब पीने और शराब बेचने वालों के खिलाफ महिलाओं ने निकाला है। जुलूस निकालने वाली यह गांव की परेशान वो महिलाएं हैं, जिन्होंने जनसुनवाई में कई बार अवैध रूप से शराब बनाने वालों के खिलाफ शिकायत की थी। लेकिन आबकारी विभाग की ओर से कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की।
ये भी पढ़ें: सतना में बहाली के बाद भी नहीं सुधरे हेडमास्टर: फिर शराब के नशे में ‘टल्ली’ होकर पहुंचे स्कूल, शिक्षकों से की अभद्रता
इससे परेशान होकर महिलाओं ने अब खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। लिहाजा गांव का ही एक व्यक्ति जब अवैध रूप से शराब तैयार कर गांव में बेच रहा था तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ महिलाओं ने यह कदम उठाया। महिलाओं ने उसे पहले चप्पलों की माला पहनाई और फिर पूरे गांव में जुसूल निकाला। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


