इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस थाने में पथराव मामले में कार्रवाई की गई है। 22 नामजद समेत कुल 47 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल हुआ था। शिकायत दर्ज कराने आई भीड़ ने हंगामा करते हुए थाना परिसर में पथराव कर दिया था।

यह पूरा मामला खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र का है। जहां इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर वायरल हुई थी, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। फरियादी मुजाहिद कुरैशी शिकायत करने मोघट थाने पहुंचा था। पुलिस ने सुनवाई करते हुए कायमी की। इस मामले में कायमी BNS की धारा 199 के तहत की गई। जिस व्यक्ति ने पोस्ट डाली है, उसे राउंड-अप भी किया गया है।

ये भी पढ़ें: शहडोल में भड़की रंजिश की आग: दिनदहाड़े वारदात से गांव में फैली सनसनी, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार

बाद में फरियादी मुजाहिद के साथ बड़ी संख्या में भीड़ थाना परिसर में पहुंचीं और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की, जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनी। सिटी एसपी ने तीन थानों के बल के साथ स्थिति को संभाला। ASP महेंद्र तारनेकर ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है। साथ ही पुलिस ने अपील की है कि पर्व त्योहार के मौके पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस को सूचना दें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मऊगंज में होली पर खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में एक की मौत, पत्थर-टांगियां चलीं, SDOP ने संभाला मोर्चा, गांव में तनाव बरकरार

खंडवा सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर ने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई थी। हालांकि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। पुलिस ने उपद्रवी तत्वों को हिरासत में लिया है। यथास्थिति सामान्य है। एक सप्ताह से लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का जा रही है। जिसके कारण अभी तक किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई है। यह स्थिति हम बनाए रहेंगे। लोगों से अपील है कि सांप्रदायिक स्वभाव बनाए रखें, किसी भी तरह के अफवाह में न आए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m