परवेज खान, शिवपुरी। शिवपुरी जिले के खनियांधाना में बुधवार को दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बस स्टैंड के पास घर से दुकान जा रहे नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतेंद्र साहू पर बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि इस अचानक हुए हमले में सतेंद्र साहू बाल-बाल बच गए।

स्थानीय लोगों ने 2 बदमाशों को दबोचा, बाकी आरोपी फरार

फायरिंग की घटना के तुरंत बाद भाग रहे दो बदमाशों को मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पकड़ लिया। लोगों ने उनकी धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उनके अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे। दिनदहाड़े व्यस्त बस स्टैंड पर हुई इस वारदात ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m