लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के (Mallikarjun Kharge) के बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के संस्कार, नीति और विचार पर सवाल उठाया है. योगी ने खड़गे के बयान को भारत की जनता का अपमान बताया है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी 145 करोड़ देशवासियों का भी अपमान है. कांग्रेस पार्टी को अपने इस अशोभनीय कृत्य के लिए देश और प्रधानमंत्री से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए.
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि ‘देश के लोकप्रिय, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की असंसदीय टिप्पणी अक्षम्य, अति निंदनीय और भारतीय लोकतंत्र की मर्यादाओं का घोर अपमान करने वाली है. यह बयान कांग्रेस की हताशा, निराशा, मानसिक दिवालियापन और गिरती हुई राजनीतिक संस्कृति का स्पष्ट परिचायक है.’
इसे भी पढ़ें : मेयर के बयान पर अखिलेश बोले- जिनको प्रभावित करने आप अपना स्तर गिरा रहे, वो किसी के सगे नहीं
सीएम ने आगे लिखा कि ‘मुद्दाविहीन, जनाधार-विहीन और नीतिविहीन, कुंठित कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि इस आपत्तिजनक टिप्पणी ने उनकी मृत ‘साख’ को भी रसातल में पहुंचा दिया है. प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक भूमिका में है. उनके प्रति इस प्रकार की टिप्पणी 145 करोड़ देशवासियों का भी अपमान है. कांग्रेस पार्टी को अपने इस अशोभनीय कृत्य के लिए देश और प्रधानमंत्री से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए.’
खड़गे ने क्या कहा?
दरअसल, मल्लिकार्जुन खरगे तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर AIADMK के बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल उठा रहे थे. इसी बीच उन्होंने कहा कि ‘AIADMK, जो अन्नादुरै की तस्वीर लगाती है, वह कैसे मोदी के साथ जा सकती है जो एक आतंकवादी है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करते और ऐसा गठबंधन लोकतंत्र के साथ‑साथ अन्नादुरै, कामराज, पेरियार, कलैगनार और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को कमजोर करता है. हालांकि ये बयान सामने आने के बाद खड़गे ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने उन्हें कभी आतंकवादी कहा ही नहीं.
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले काशी पहुंचे सीएम योगी, तैयारियों का लेंगे जायजा
खरगे ने सफाई देते हुए कहा कि ‘पीएम मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं. असल मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं. मेरा मतलब ये है कि मोदी हमेशा धमकाते हैं. ED, I-T और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथों में हैं. वह परिसीमन को भी अपने हाथों में लेना चाहते हैं. इसलिए मेरा मतलब इस बात से था कि वह लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं. मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं.’
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

