हर्षराज गुप्ता, खरगोन। जिले के झिरन्या में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ और मूर्ति खंडित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मौखिक जानकारी दी कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। ग्रामीणों के गुस्से और अशांति भरे माहौल के बीच पुलिस बारीकी से पूछताछ कर रही है। एसपी ने शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

