हर्षराज गुप्ता, खरगोन। परीक्षा परिणाम, छात्रवृत्ति और पंजीयन जैसी समस्याओं से परेशान नर्सिंग विद्यार्थियों का आंदोलन शुक्रवार को उग्र हो गया। बिस्टान नाके पर छह दिन से धरने पर बैठे छात्रों ने सांसद कार्यालय का घेराव किया।

एसडीएम कार्यालय के पास पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन छात्रों ने विरोध करते हुए बेरिकेड्स तोड़ दिए और सांसद कार्यालय पहुंच गए। 

विद्यार्थियों ने जीएनएम, बीएससी, पोस्ट बेसिक व एमएससी नर्सिंग के लंबित परिणाम जारी करने, छात्रवृत्ति बहाल करने, डाटा ट्रांसफर व पंजीयन पूरा करने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m