हर्षराज गुप्ता, खरगोन। महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की मुस्लिम युवक से शादी की चर्चा पूरे देश में सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच दोनों के अचानक गायब होने के बाद खरगोन में रहने वाले मोनालिसा के माता-पिता चिंता में हैं। मामले में जिले की एक टीम केरल पहुंची है और दोनों की तलाश कर रही है।  

केरल में सबूत जुटा रही पुलिस

​मोनालिसा और फरमान के मामले में खरगोन एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। यही टीम आज जांच के लिए केरल पहुंच चुकी है।  इस टीम में एक थाना प्रभारी, एक सब-इंस्पेक्टर, एक महिला सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल शामिल हैं, जो मौके पर सबूत जुटा रहे हैं।​ केरल के स्थानीय थाने की पुलिस के साथ मिलकर मध्यप्रदेश पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

शादी के बाद नाबालिग निकली थी मोनालिसा

बता दें कि​ शादी के बाद मोनालिसा के नाबालिग होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद ही खरगोन के महेश्वर थाने में फरमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। FIR होते ही पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश व पीड़िता की बरामदगी के लिए हर स्तर पर प्रयास तेज कर दिए गए।

पिता के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रचाई थी शादी

बता दें कि मोनालिसा केरल में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान वह फरमान खान से मिली थीं। इस बीच दोनों की मुलाकात हुई और प्यार हो गया। जिसके बाद उन्होंने शादी करने का सपना देखा। मोनालिसा के पिता इस प्रेम संबंध से नाराज थे और शादी के खिलाफ थे। जिसके बाद दोनों ने केरल के एक मंदिर में जाकर शादी रचा ली।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m