धर्मेद्र योगी, खातेगांव । मध्य प्रदेश के खातेगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के गोलपुरा गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, गोलपुरा गांव में जमीन के मालिकाना हक या कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर लात-घूंसे और मारपीट हुई। घटना के बाद इसका वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

मामले की गंभीरता को देखते हुए खातेगांव थाना पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं और 2 बालिकाओं के खिलाफ एफआईआरदर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य कारणों और दोषियों का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m