Khatu Shyam Mandir: सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटू श्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए अगर आप दूर-दराज के इलाकों से आ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. सीकर से लगभग 43 किलोमीटर दूर स्थित खाटू गांव में बाबा श्याम का भव्य मंदिर है, जहां भगवान कृष्ण और बर्बरीक की पूजा होती है.

यह मंदिर हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है. नए साल के अवसर पर भी हजारों भक्त बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए 14 लाइनों में खड़े रहे. हालांकि, लगातार दर्शन का आनंद लेने वाले भक्तों को इस बार थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि 6 और 7 जनवरी को बाबा श्याम के दर्शन बंद रहेंगे.
दो दिन बंद रहेंगे बाबा श्याम के कपाट
अमावस्या पर स्नान और विशेष पूजा-अर्चना के कारण 6 और 7 जनवरी को बाबा श्याम के पट बंद रहेंगे. श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि 6 जनवरी, सोमवार को रात 9:30 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे.
7 जनवरी, मंगलवार को बाबा श्याम के तिलक श्रृंगार (Tilak Shringar) और विशेष पूजा-अर्चना के बाद शाम 5 बजे पट श्रद्धालुओं के लिए पुनः खोले जाएंगे. अध्यक्ष ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे बाबा श्याम के पट खुलने के बाद ही खाटू धाम पहुंचें.
पढ़ें ये खबरें
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान
