सोनू वर्मा, नूंह। जिले के खेड़ा खलीलपुर गांव स्थित ग्रीन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को सात दिवसीय योग, नशा मुक्ति एवं पर्यावरण जागरूकता शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। यह शिविर सतगुरु कबीर साहब धर्मदास वंशावली, कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा छत्तीसगढ़ के पावन मार्गदर्शन में सतपुरुष कबीर साहब मानव कल्याण समिति, हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का उद्घाटन समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के जिला प्रतिनिधि तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष गंगादान डागर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को योग के माध्यम से निरोग जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि “जीव दया और आत्मा पूजा” का संदेश समाज में प्रेम, शांति और मानवता को बढ़ावा देता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा और संस्कारों की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ. राजेश शास्त्री के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया गया, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अमन जी ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। ग्रीन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एमडी ललित कुमार डागर ने युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशे से दूरी बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरावटी के चेयरमैन पवन कुमार, गांव अटारचट्टा से दीवान साहब राजेंद्र , भाजपा जिला उपाध्यक्ष नाथूराम गुर्जर, जगत भगत, सुनीता डागर, ललिता डागर, राजवती, शीला खटाना और इमरती माता सहित सैकड़ों ग्रामीण, युवा और बच्चे उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि यह शिविर 28 मई से 6 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक चलेगा, जिसमें गुरु महिमा पाठ, योग अभ्यास, नशा मुक्ति जागरूकता भाषण और सत्संग प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।
- हिजाब विवाद पर बोली मायावती, दखल देने के बजाय पवित्रता का सम्मान करें
- ‘पवन खेड़ा जी सुधर जाइए वरना मैं हिमंत बिस्वा सरमा जी से आपकी की शिकायत करूंगा…,’ किरेन रिजिजू-पवन खेड़ा को क्यों दी ये वार्निंग?
- सासाराम में सोन नदी के कटाव से किसानों की बढ़ी चिंता, जल संसाधन विभाग ने किया निरीक्षण
- ‘घायल छात्रों का घंटों नहीं हुआ इलाज’, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, CM से माफी की मांग
- पानी के छींटे पड़ने पर बवाल: कार सवार तीन युवकों ने युवक पर चाकू-ब्लेड से किया हमला, अस्पताल में कराया भर्ती


