अमृतसर: पंजाब सरकार और खेल विभाग पंजाब द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 10 अक्टूबर से 23 नवंबर, 2026 तक राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही हैं.
इसी क्रम में अमृतसर जिले में रग्बी और तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 17 से 23 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशन में पंजाब के हर खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आ सके.
इन खेलों के सुचारू एवं सफल आयोजन के लिए आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई. बैठक के दौरान संबंधित विभागों को प्रतियोगिताओं के बेहतर प्रबंधन और सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. अतिर तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में आयोजित की जाएंगी.
इन प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21 से 30 वर्ष तथा
आपको बता दें कि बीते दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने संगरूर पहुंचे थे, वहां उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की. 31 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे.
इसी प्रकार, रग्बी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खालसा कॉलेज और खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर में आयोजित की जाएंगी. इन प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 तथा 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों से खिलाड़ी 16 अक्टूबर को अमृतसर पहुंचेंगे. इन खेलों में लगभग 2,000 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है.
प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पदक देकर सम्मानित किया जाएगा. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने खेल में पंजाब के युवाओं को आगे लाने के लिए कई प्रयास किया है, उन्होंने खिलाड़ियों को भरोसा दिखाया है कि उनकी हर मदद को पंजाब सरकार तैयार है. खेल प्रेमियों और आम जनता से अपील की कि वे खेल स्थलों पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और इन प्रतियोगिताओं का आनंद लें.
‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ पंजाब की भगवंत मान सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसका उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों से जोड़ना और पंजाब में खेलों के स्तर को और ऊंचा उठाना है.
- Jharkhand Politics: पीएम मोदी के कार्यकाल की सराहना में झारखंड BJP ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव, बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं उपलब्धियां
- राम वन गमन परिपथ का 3 चरणों में होगा विकास, पहले चरण में 10 स्थानों का होगा कायाकल्प, तीन साल में पूरे होंगे काम
- सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ थीम पर होगा राज्योत्सव का आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल…
- मजबूरी में नवजात को छोड़ना पड़े तो न घबराएं! हरियाणा में बनाए गए 141 सुरक्षित पालना केंद्र
- Samsung के इन 3 पॉपुलर स्मार्टफोंस की कीमतों में उछाल : Galaxy A27, M47 और F70 Pro हुए महंगे, जानें नई कीमतें

