Kia Sorento: Automobile Desk. भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम फुल-साइज़ SUV सेगमेंट का जिक्र आते ही सबसे पहले Toyota Fortuner का नाम दिमाग में आता है। लंबे समय से इस सेगमेंट पर अपना कब्जा जमाए बैठी फॉर्च्यूनर को टक्कर देने के लिए दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किआ (Kia) अब पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। कंपनी अपनी फ्लैगशिप और दमदार 7-सीटर SUV किआ सोरेंटो (Kia Sorento) को आगामी 4 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में उतारेगी। लॉन्च की तारीख पास आते ही इस गाड़ी को लेकर ग्राहकों और ऑटो प्रेमियों के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
हाल ही में लॉन्चिंग से ठीक पहले इस नई SUV को भारत की सड़कों पर बिना किसी कैमोफ्लाज यानी बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिए इसके लुक्स और एक्सटीरियर डिजाइन की लगभग पूरी तस्वीर साफ हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गाड़ी का निर्माण Kia के आंध्र प्रदेश स्थित अनंतपुर प्लांट में शुरू हो चुका है और टेस्टिंग के दौरान दिख मॉडल भी उसी इलाके के आसपास स्पॉट किया गया है। बिना किसी छलावरण के दिखने की वजह से गाड़ी के हर छोटे-बड़े डिजाइन एलिमेंट्स साफ तौर पर उजागर हो चुके हैं।
Kia Sorento: आक्रामक और प्रीमियम डिजाइन लैंग्वेज
डिजाइन के मामले में किआ सोरेंटो को काफी मस्कुलर और चौड़ा लुक दिया गया है, जो इसे सड़क पर एक बेहतरीन प्रेजेंस देता है। इसके फ्रंट प्रोफाइल की बात करें तो यहां किआ की सिग्नेचर ‘टाइगर नोज’ ग्रिल देखने को मिलती है, जिस पर 3D पैटर्न और एल्युमिनियम फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। गाड़ी के अगले हिस्से में वर्टिकल स्टाइल वाले LED हेडलैंप्स और किआ की लेटेस्ट स्टार-मैप LED 3D DRLs दी गई हैं, जो रात के समय इसे एक अलग पहचान देती हैं।

साइड प्रोफाइल पर नजर डालें तो इसमें बॉक्सी शेप, ऊंचे व्हील आर्चेस और रूफ रेल्स का इस्तेमाल किया गया है। गाड़ी में करीब 19-इंच के बड़े डुअल-टोन मशीन-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके स्पॉटी कैरेक्टर को और ज्यादा निखारते हैं। पीछे का हिस्सा भी काफी अट्रैक्टिव है, जहां वर्टिकल LED टेललाइट्स, चौड़ा बंपर और ऑटोमैटिक टेलगेट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। ओवरऑल बॉडी कट और साइज के मामले में यह SUV सड़क पर एक रोबदार लुक पेश करती है।
Kia Sorento: हाइब्रिड और पावरफुल डीजल इंजन का विकल्प
इंजन और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर किआ सोरेंटो भारतीय ग्राहकों को दो बड़े विकल्प देने जा रही है। कंपनी इसे पेट्रोल-हाइब्रिड और डीजल दोनों ही पावरट्रेन के साथ पेश करेगी।
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल: इस SUV का सबसे बड़ा मुख्य आकर्षण इसका हाइब्रिड वेरिएंट होगा। यह भारत में किआ की पहली ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार हो सकती है। इसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। यह सेटअप कुल मिलाकर लगभग 238 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा, जो पावर के साथ-साथ बेहतरीन माइलेज भी देगा।
डीजल मॉडल: जो ग्राहक भारी टॉर्क और लंबी दूरी के सफर के शौकीन हैं, उनके लिए कंपनी 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन का विकल्प दे सकती है। यह इंजन लगभग 202 bhp की अधिकतम ताकत और 440 Nm का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है। यही भरोसेमंद इंजन किआ की लग्जरी कार कार्निवल में भी इस्तेमाल किया जाता है।
Interior और Hi- tech Features
हालांकि वायरल वीडियो में गाड़ी का केवल बाहरी हिस्सा ही नजर आया है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में बिकने वाले मॉडल के आधार पर यह तय है कि भारतीय सोरेंटो के केबिन को बेहद प्रीमियम और टेक-लोडेड बनाया जाएगा। इसमें 12.3-इंच का डुअल-स्क्रीन सेटअप (इन्फोटेनमेंट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर्ड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और बॉस (Bose) का प्रीमियम साउंड सिस्टम देखने को मिल सकता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS Level-2), कई एयरबैग्स और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मानक के रूप में दिए जा सकते हैं।


