Bihar News: पटना पहुंचे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पश्चिम बंगला की सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। ममता द्वारा चुनाव आयोग को ‘तुगलकी कमीशन’ कहे जाने पर रिजिजू ने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान बताया।

किरेन रिजिजू ने कहा कि, अगर चुनाव आयोग ‘तुगलकी’ है, तो वो चुनाव जीतक 3 बार खुद मुख्यमंत्री कैसे बनीं? उन्होंने कहा कि, जब नतीजे पक्ष में आते हैं तो संस्थाएं अच्छी होती हैं, लेकिन विपक्ष में जाने पर उन्हीं संस्थाओं को गाली देना गलत है।

गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को ‘तुगलकी कमीशन’, ‘टॉर्चर कमीशन’ और ‘हिटलर’ जैसा बताया है। उन्होंने आयोग पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया और यह भी दावा किया कि, भाजपा के आईटी सेल ने एआई (AI) का उपयोग करके बंगाल की मतदाता सूची से 58 लाख नाम हटवा दिए हैं।

ममता के इस बयान पर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह की भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ममता बनर्जी की तुलना ऐतिहासिक तानाशाहों से करते हुए उन्हें देश की गद्दार करार दिया। सिंह का आरोप है कि ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश में तब्दील करने की एक गहरी साजिश रच रही हैं।

​गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी का शासन मोहम्मद बिन तुगलक की याद दिलाता है। वह न केवल तुगलकी फरमान जारी कर रही हैं, बल्कि औरंगजेब की तरह हिंदुओं का दमन भी कर रही हैं। उनके अनुसार, बंगाल में हिंदू समुदाय आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है क्योंकि राज्य सरकार उन्हें चुन-चुनकर निशाना बना रही है।

ये भी पढ़ें- अपनी मां रीना पासवान को राज्यसभा भेजने की तैयारी में चिराग पासवान! खतरे में उपेंद्र कुशवाहा की सीट, बुरे फंसे तेजस्वी यादव