हरियाणा पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर बैठे किसान आंदोलन को लेकर आज महापंचायत करने वाले हैं। वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 40 दिनों से अनशन पर बैठे हुए हैं। उन्होंने देशभर के किसानों को इस पंचायत में आने के लिए कहा है। यही कारण है कि अलग-अलग राज्यों से किस खन्ना बॉर्डर पर एकत्र हुए हैं। इस महापंचायत में लगभग दो लाख से ज्यादा किसान शामिल हुए है।
किसान नेताओं ने बताया कि जहां पहली ट्रॉली और आखिरी ट्रॉली है वहां पर स्टेज बनाई जा रही है। उसी स्टेज से डल्लेवाल किसानों को संबोधित करेंगे। उनकी स्थिति अब भी बेहद नाजुक है लेकिन फिर भी उन्होंने बीते दिन एक वीडियो जारी करके सभी किसानों को इस महा पंचायत में शामिल होने के लिए निवेदन किया था। साथ ही आज सभी को संबोधित करने की भी तैयारी में है लेकिन अगर डॉक्टर की माने तो अब भी वह बेहद कमजोर हैं और मंच पर ले जाते समय उन्हें काफी दिक्कत हो सकती है।

पुलिस की छावनी में बदला इलाका
किसानों की महापंचायत को देखते हुए हरियाणा पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिले में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। सीमा पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की 21 कंपनियां भी तैनात कर दी गई हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 21 डीएसपी तैनात रहेंगे। हरियाणा पुलिस ने नरवाना से गढ़ी होते हुए पंजाब जाने वाले रास्ते बंद कर दिए हैं। पुलिस महापंचायत के बाद दिल्ली कूच की कोशिशों पर भी नजर रख रही है।
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान
