शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (JGFPPL) के संचालक किशन मोदी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) भोपाल जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया है।
घटिया दुग्ध उत्पादों का निर्यात का आरोप
दरअस,ल मिल्क फैट को पाम ऑयल और अन्य हानिकारक रसायनों से मिलाकर मिलावट वाले डेयरी उत्पादों के निर्माण और निर्यात से संबंधित मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। “मिल्क मैजिक” ब्रांड के तहत काम करने वाली इस कंपनी पर फर्जी प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट का उपयोग करके बहराइन, हांगकांग, सिंगापुर, ओमान, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों में घटिया दुग्ध उत्पादों का निर्यात करने का आरोप है।
विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया गया
ED ने PMLA के तहत लगभग ₹20.59 करोड़ को अपराध की आय के रूप में माना है। किशन मोदी को 14 मार्च, 2026 को विशेष न्यायालय (PMLA), भोपाल के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने आगे की जांच के लिए 18 मार्च, 2026 तक ED की हिरासत में रखने का आदेश दिया है। फर्जी लैब परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर डेयरी उत्पादों का निर्यात किया था। करीब ₹20.59 करोड़ की विदेशी मुद्रा अर्जित की।


