Dharm Desk – Kitchen Gardening : जून की तपती गर्मी के बीच एक अच्छी खबर किचन गार्डनिंग करने वालों के लिए आई है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि साग, सब्जी लगाने का परफेक्ट टाइम अब शुरू हो चुका है. दरअसल जून का महीना गर्मी और आने वाली बारिश के बीच का संक्रमण काल होता हैं. जब मिट्टी में नमी बढ़ने लगती है. बीजों का अंकुरण तेजी से होता है. ऐसे में अगर अभी सही सब्जी की बुवाई की जाए, तो कुछ ही हफ्तों में घर की थाली तक ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियां मिलने लगती हैं.

  1. बेल वाली सब्जियों की बुवाई – लौकी, तुरई और करेला जैसी बेल वाली सब्ज़ियां जून में लगाने के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती हैं. ये पौधे शुरुआत में थोड़ा समय लेते हैं. लेकिन एक बार बढ़वार शुरू होने पर लगातार फल देते है. 45 से 60 दिनों में ये सब्ज़ियां तोड़ने लायक हो जाती हैं. कई हफ्तों तक उत्पादन देती रहती हैं.
  2. पत्तेदार हरी सब्जियां – अगर आप जल्दी रिजल्ट चाहते हैं, तो पालक, मेथी, चौलाई और धनिया सबसे बेहतर विकल्प हैं. होता है जून में लगाने और जुलाई में इसे उत्पादन लेने के लिए यह जल्दी तैयार होने वाली फसल है इसे आसानी से लगाया जा सकता है. इसे बहुत ज्यादा देखरेख की जरूरत भी नहीं पड़ती है. 20 से 30 दिनों में ये हरी सब्जी कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं. कम जगह और कम देखभाल में भी ये आसानी से उग जाती हैं. इसलिए शहरों में इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है.
  3. भिंडी, बैंगन और मिर्च – जून के महीने में भिंडी, बैंगन और हरी मिर्च का पौधा उगाना सही रहता है. दरअसल, गर्मी और बारिश के मौसम में मिर्च का पौधा आसानी से ग्रो कर जाता है. भिंडी, बैंगन और हरी मिर्च जैसी सब्ज़ियां गर्मी में भी अच्छी तरह बढ़ती हैं और मॉनसून में तेजी पकड़ लेती हैं. आप इसे गमले या क्यारी दोनों में लगा सकती हैं. बस नियमित रूप से इसे पानी और धूप मिलनी चाहिए. 40 से 50 दिनों में भिंडी तोड़ने लायक हो जाती है. जबकि बैंगन और मिर्च को 60 से 70 दिन लग सकते हैं.
  4. खीरा, कद्दू और बीन्स – खीरा, बीन्स और कद्दू जैसी फसलें भी जून में लगाने के लिए बेहतरीन हैं. जून का महीना बेल वाली सब्जियों को उगाने या उनकी देख भाल करने के लिए एक महत्वपूर्ण समय माना गया है चूँकि यह बारिश का मौसम (मानसून) शुरू होने का समय रहा है. इसलिए पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए जल निकासी (ड्रेनेज) और मचान (सहारा) का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. खीरा और बीन्स 40 से 55 दिनों में तैयार हो जाते हैं. कद्दू को 70 से 90 दिन तक का समय लग सकता है.

इन फसलों को लेकर विशेष शब्दों की सलाह

सुबह-शाम सिंचाई करें, गमलों में पानी जमा न होने दें और तेज धूप से बचाने के लिए हल्की छांव का उपयोग करे. सही समय पर की गई बुवाई न सिर्फ जल्दी उत्पादन देती है, बल्कि पूरे मौसम भर ताजी सब्जी की सप्लाई भी सुनिश्चित करती है.