Ginger Storage Tips: रोजमर्रा की रसोई में अदरक का इस्तेमाल बहुत अहम रूप से होता है। चाय से लेकर सब्जी और दाल तक, हर जगह अदरक का उपयोग किया जाता है। लेकिन अक्सर देखा गया है कि सही तरीके से स्टोर न करने पर अदरक जल्दी सूख जाता है, सड़ने लगता है या उसमें बदबू आने लगती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अदरक को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं, जिससे उसका स्वाद भी बना रहे। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

फ्रिज में पेपर टॉवल के साथ रखें

अदरक को धोए बिना पेपर टॉवल में लपेटें और एयरटाइट ज़िप लॉक बैग में डालकर फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में रखें। इससे नमी कंट्रोल रहेगी और अदरक सूखेगा नहीं।

फ्रीज़र में स्टोर करें (सबसे लंबा तरीका)

पूरा अदरक या कद्दूकस किया हुआ अदरक एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रीज़र में डाल दें। ज़रूरत पड़ने पर सीधे कद्दूकस करके इस्तेमाल कर सकते हैं—डीफ्रॉस्ट की भी ज़रूरत नहीं।

तेल में डुबोकर रखें

छिले हुए अदरक के टुकड़ों को किसी कांच के जार में डालें और ऊपर से सरसों या ऑलिव ऑयल भर दें। फ्रिज में रखें—अदरक खराब नहीं होगा और तेल भी स्वादिष्ट बन जाएगा।

मिट्टी या रेत में रखने का देसी तरीका

अगर आपके पास ठंडी और सूखी जगह है, तो अदरक को सूखी रेत या मिट्टी में दबाकर रखें। ये तरीका पुराने ज़माने से चला आ रहा है और काफ़ी असरदार है।

अदरक का पेस्ट बनाकर रखें

अदरक को पीसकर उसमें थोड़ा सा तेल और नमक मिलाएं, फिर एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें। रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए सुपर कन्वीनिएंट है।

कभी भी गीला करके स्टोर न करें

स्टोर करने से पहले अदरक को धोना सबसे आम गलती है। नमी की वजह से ही अदरक जल्दी सड़ता है।