अमृतसर। पाकिस्तान के लहंदे पंजाब में पतंगबाजी पर पाबंदी लगा दी गई है, पाकिस्तान के पंजाब में स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, श्री करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहिब व अन्यों धार्मिक स्थलों के ईद गिर्द पतंगबाजी करने पर पाकिस्तानी करंसी के तहत दस हजार रुपए जुर्माना अदा करना होगा। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रमेश सिंह अरोड़ा ने बताया के पतंगबाजीकरने पर भारी भरकम जुर्माना का प्रावधान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि पतंग उड़ाने के कारण पिछले कई सालों से दुर्घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी। गुरुद्वारा साहिब के इर्द-गिर्द भी घटनाएं घटित हुई थी इसलिए पंजाब विशेष कर उक्त धार्मिक स्थलों पर पतंगबाजी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई।

पाकिस्तान में 3 से 5 फरवरी तक मनाई जाएगी बसंत पंचमी
पाकिस्तान में पीएसजीपीसी व सरकार द्वारा पुरात्न नानकशाही कैलेंडर के अनुसार बसंत पचंमी 3 से 5 फरवरी तक मनाई जाएगी, जबकि देश में एसजीपीसी की सहयोग से बसंत पचंमी पर्व संशोधित नानकशाही कैलेंडर के अनुसार 23 जनवरी को ही मनाया जा चुका है। याद रहे के नानकशाही कैलेंडर विवाद के चलते हुए पाकिस्तान में पुरातन कैलेंडर के अनुसार ही गुरु पर्व तथा अन्य त्योहार मनाए जाते है जबकि भारत में शिरोमणि कमेटी की तरफ से संशोधित नानक शाही कैलेंडर के अनुसार गुरु पर्व मनाया जाते हैं कैलेंडर की तारीखों मेंअंतर होने के कारण यह गुरपुरब पाकिस्तान तथा भारत मेंअलग-अलग तिथियां पर मनाए जाते हैं।
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
