पंजाब में लगातार चाइना डोर के उपयोग के कारण कई दुर्घटना होने की खबर सामने आई है। हालात को देखते हुए पंजाब के बठिंडा में एक गांव में पतंग उड़ाने को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है यहां पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। यह गांव कोई और नहीं बल्कि भैनी चूहर सिंह जहां अब पतंग उड़ाने पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। यह फैसला गांव की पंचायत ने एक साथ मिलकर लिया है।
भैनी चूहर सिंह गांव की पंचायत का मानना है कि चाइना डोर जिसे आम बोलचाल में गट्टू डोर भी कहा जाता है, उससे गांव और वहां से गुजरने वाले लोगों को गंभीर चोटें लग रही है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते ही पंचायत ने सर्वसम्मति के साथ यह प्रस्ताव पास किया है, जिससे गांव में पंतग उड़ाने के कारण किसी की जान न जाए।

दो घटनाओं ने झकझोरा
आपको बता दें कि समराला में बीते शनिवार को चाइना डोर के कारण गला कटने से स्कूली छात्र की मौत हो गई। वहीं इसके अगले ही दिन लुधियाना के बाजार में चाइना डोर के कारण महिला की गला कटने से मौत हो गई। बार-बार हो रही इन घटनाओं के कारण ही गांव की पंचायत ने यह फैसला लिया है।
- माओवाद विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा, SOG जवान को अपनी ही बंदूक से लगी गोली
- सिवनी में बदमाशों के हौसले बुलंद: मंदिर जा रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई-बहन को पीटा, कपड़े भी फाड़े
- यहां तो अपने ही कातिल हैं! सूटकेस में मिली महिला की लाश, दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप, खूनी की तलाश में खाकी
- ओडिशा सरकार का यू-टर्न, विवादित विधायकों की सैलरी बढ़ोतरी बिल लिया वापस
- Rajasthan News: राजस्थान में फ्री इलाज को लेकर आई बड़ी खबर: छुट्टी के दिन भी 43 हजार लोगों का हुआ उपचार, जानें आपके कार्ड पर अब क्या है नया अपडेट!

