IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर बड़ा एक्शन लिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्हें 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है, जिससे क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है।
PSL के ऊपर IPL को चुना तो PCB को लगी मिर्ची

जानकारी के मुताबिक, मुजरबानी ने PSL 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना करार तोड़कर IPL में KKR से जुड़ने का फैसला किया था। PCB ने इस फैसले को नियमों का उल्लंघन मानते हुए सख्त कार्रवाई की है। बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ी को पहले अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में अनुबंध तोड़ने पर यह कदम उठाया गया। यह फैसला उन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी वॉर्निंग है जो लीग के बीच में ही अपना पाला बदल लेते हैं।
IPL में KKR के लिए खेल चुके हैं दो मैच

ब्लेसिंग मुजरबानी इस सीजन KKR के लिए दो मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 रन देकर 4 विकेट झटके थे।
ब्लेसिंग मुजारबानी का टी20I करियर

मुजारबानी के पास टी20 का काफी अनुभव है। वह जिम्बाब्वे की ओर से अब तक कुल 89 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 106 विकेट लिए हैं। मुजारबानी का क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में गेंदबाजी इकोनॉमी भी 7.24 का रहा है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन
मुजरबानी जिम्बाब्वे के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने कुल 13 विकेट हासिल किए थे और अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था।
ऑक्शन में अनसोल्ड, बाद में मिला मौका

दिलचस्प बात यह है कि PSL और IPL दोनों ही नीलामी में वह अनसोल्ड रहे थे, लेकिन बाद में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया था। लेकिन जैसे ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान के साथ अपना अनुबंध खत्म किया उन्होंने मुजरबानी को बुलावा भेज दिया। मुजरबानी ने पीएसएल के साथ अपनी डील को दरकिनार करते हुए केकेआर का दामन थाम लिया।
अन्य खिलाड़ियों पर भी गिरेगी गाज?
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन और श्रीलंका के दसुन शनाका ने भी PSL कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर IPL का रुख किया था। हालांकि उनके खिलाफ अभी तक आधिकारिक कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन आने वाले समय में उन पर भी बैन की संभावना जताई जा रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

