CM Bhajanlal Sharma News: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर राजस्थान सरकार ने युवाओं के लिए पिटारा खोल दिया है। जयपुर के भवानी निकेतन परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो ऐसी घोषणाएं की हैं, जिससे गांव और शहर के पढ़ने वाले बच्चों की राह आसान हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ़ किया कि सरकार का फोकस अब युवाओं को डिजिटल संसाधनों से जोड़ने पर है।

200 ई-लाइब्रेरी का तोहफा
दरअसल, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी स्थापित करने का ऐलान किया है। सूत्रों के अनुसार, इन लाइब्रेरी का जाल ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में बिछाया जाएगा। यहां युवाओं को फ्री डिजिटल स्टडी मटेरियल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महंगे कोर्सेज और किताबें अब एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। सरकार का मकसद उन युवाओं की मदद करना है जो संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं।
जयपुर में बनेगा अंबेडकर आवासीय कोचिंग सेंटर
इसके साथ ही जयपुर में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों के लिए एक हाई-टेक आवासीय कोचिंग केंद्र भी बनाया जाएगा। गौरतलब है कि यहां छात्रों के रहने की सुविधा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट गाइडेंस भी दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने अंबेडकर सर्किल पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें सामाजिक न्याय का मसीहा बताया।
मंच पर दिग्गजों का जमावड़ा
इस खास मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और सांसद मंजू शर्मा सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। भवानी निकेतन में जुटी भारी भीड़ के बीच सीएम ने कहा कि बाबा साहेब ने वंचितों और महिलाओं को बराबरी का हक दिलाया, और हमारी सरकार उनके पदचिन्हों पर चलते हुए हर वर्ग का विकास कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- ट्रंप के बयान पर यूक्रेन का पलटवार, कहा- जेलेंस्की देश की आजादी के लिए युद्ध लड़ रहे, जनता का समर्थन हासिल
- अमृतसर में कैंब्रिज स्कूल के पास मिली असॉल्ट राइफल, पीले लिफाफे में लिपटा था हथियार; पुलिस जांच में जुटी
- न कोई हादसा, न कोई धरना… फिर भी बस्ती में क्यों लग गया लंबा जाम और कट गई बिजली? वजह जान चौंक जाएंगे आप
- दिल्ली में संघर्ष के बीच MP में मुहिम तेज: चुनाव आयोग ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, कहा- ‘कोई छूटना नहीं चाहिए’
- सुपौल में लाखों की डकैती, पुलिस के सामने चुनौती, गैंग ने रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम
