KKR vs DC IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 40 रन से हरा दिया। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 203 रन बनाए और केकेआर को 204 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच जोफ्रा आर्चर रहे।

दिल्ली की बल्लेबाजी, केएल राहुल ने जड़ी फिफ्टी
दिल्ली के लिए केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए, जिसमें 30 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। यह उनके मौजूदा सीजन का पांचवां अर्धशतक रहा। कप्तान अक्षर पटेल ने 39 रन की पारी खेली। डेविड मिलर ने 28 रन और आशुतोष शर्मा ने नाबाद 18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अन्य बल्लेबाजों में साहिल परख ने 24 रन और अभिषेक पोरेल ने 22 रन का योगदान दिया।

KKR के लिए गेंदबाजी में सौरभ दुबे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। उनके अलावा अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली।
कोलकाता की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 39 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। फिन एलेन ने 20 रन, मनीष पांडे ने 25 रन और रोवमैन पॉवेल ने 29 रन बनाए। रिंकू सिंह 0 पर आउट हुए। अन्य बल्लेबाजों में तेजस्वी दहिया ने 1 रन, अनुकूल रॉय ने 9 रन, वरुण चक्रवर्ती ने 5 रन और सौरभ दुबे ने नाबाद 4 रन बनाए।

एनगिडी और कुलदीप ने झटके 3-3 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए, कुलदीप यादव ने भी 3 विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को 2 विकेट मिले। अक्षर पटेल ने 1 विकेट हासिल किया।
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अपना लीग अभियान जीत के साथ समाप्त किया, हालांकि दोनों टीमें इस सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकीं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी
इम्पैक्ट प्लेयर: त्रिपुराना विजय, समीर रिज़वी, विप्रज निगम, नितीश राणा, कुलदीप यादव
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

