मनोज यादव, कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कृष्णा नगर बस्ती में देर रात पान ठेले पर सिगरेट देने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मारपीट की पूरी वारदात पास में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

पान ठेले पर सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार SBS कॉलोनी निवासी राहुल शांडिल्य अपने साथी दक्ष निराला के साथ बाइक से किसी काम से गए थे। घर लौटते समय दोनों कृष्णा नगर बस्ती में देर रात तक खुले पान ठेले पर रुके और सामान लिया। इसी दौरान तरुण साहू, देवेंद्र सिंह और लाला नामक युवक भी वहां पहुंचे और दुकानदार से सिगरेट मांगी।
सिगरेट देने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया।
सड़क पर पटककर पीटा, पत्थर से हमला करने की कोशिश
CCTV फुटेज में तीन युवक एक युवक को सड़क पर पटक-पटककर मारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक पर पत्थर से सिर पर हमला करने की कोशिश भी नजर आ रही है। घटना के बाद युवक की हालत गंभीर बताई गई है।
देखें VIDEO
दोनों पक्षों पर केस, MLC के बाद आगे की कार्रवाई
CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर सहायता केंद्र अंतर्गत कृष्णा नगर में सिगरेट को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक पक्ष में राहुल शांडिल्य और दक्ष निराला हैं, जबकि दूसरे पक्ष में तरुण साहू, देवेंद्र सिंह और लाला शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। CSP के मुताबिक, MLC रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


