कोटा। देश की शिक्षा नगरी और ‘करियर सिटी’ के नाम से मशहूर कोटा में नए सत्र का आगाज हो चुका है। मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए देशभर से छात्र अपने माता-पिता के साथ कोटा पहुंच रहे हैं। इस मौके पर कोटा जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने एक खुला पत्र लिखकर सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों का न केवल स्वागत किया है, बल्कि उन्हें सुरक्षा और सुनहरे भविष्य का अटूट भरोसा भी दिलाया है।
कलेक्टर बोले: कोटा आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा
बता दें कि जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने अपने पत्र में कोटा को शिक्षा की काशी बताते हुए लिखा है कि देशभर से इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का यहां आना कोटा की शिक्षा प्रणाली पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के शानदार परिणामों के लिए छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह शहर उनके डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
डिनर और कॉफी टेबल पर होगा सीधा संवाद
दरअसल, कलेक्टर ने छात्रों के साथ अपने जुड़ाव को लेकर एक बहुत ही खास बात साझा की है। उन्होंने पत्र में लिखा मैं स्वयं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखता हूं, कभी डिनर टेबल पर तो कभी कॉफी टेबल पर। कलेक्टर ने बताया कि छात्रों के विचारों को सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढना उनके लिए सबसे संतोषप्रद अनुभव होता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोटा के कोचिंग संस्थान प्रत्येक विद्यार्थी को अपने परिवार के सदस्य की तरह अपनाने के लिए संकल्पित हैं।
सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण की गारंटी
गौरतलब है कि कोटा का प्रशासन अब छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। डीएम ने पत्र में जिक्र किया कि यहां का राष्ट्रीय स्तर का प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण और अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। उन्होंने कोटा के नागरिकों और सभी हितधारकों से भी आह्वान किया है कि वे इस शहर को करियर सिटी के रूप में और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें।

अभिभावकों का जताया आभार
कोटा पहुंच रहे अभिभावक इस पत्र के बाद काफी राहत महसूस कर रहे हैं। कलेक्टर ने अंत में लिखा कि अभिभावकों ने इस शहर पर जो विश्वास जताया है, उसे बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कोटा आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आभार व्यक्त किया है।
- इंसानियत शर्मसार! गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप
- Rajasthan Nikay Chunav में 72% से ज्यादा वोटिंग! अरनोद में बंपर मतदान, अब EVM खोलेगी किसकी किस्मत
- ओझा होने के शक में बेटे ने की पिता की गला दबाकर हत्या, शव लेकर फरार
- जॉब्स, जुकरबर्ग, मोदी और कोहली… आखिर क्या है इस कुटिया का रहस्य? जहां सिर झुकाते ही बदल जाती है दिग्गजों की किस्मत
- नाबालिग से शादी का वादा, होटल में दुष्कर्म और फिर गर्भपात! डॉक्टर-परिजनों समेत 6 पर केस दर्ज; 5 हिरासत में


