Kota Panchayat Election में नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने मंगलवार को पर्चे दाखिल किए। जिले के 25 वार्डों में दोनों दलों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस बीच कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर परिवारवाद के आरोप सामने आए। भाजपा नेता और मंत्री मदन दिलावर ने पार्टी की जीत का दावा किया, वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने भी कांग्रेस के पक्ष में जीत का भरोसा जताया।

कोटा जिला परिषद के 25 वार्डों में 88 उम्मीदवार

कोटा जिला परिषद के 25 वार्डों में 88 उम्मीदवारों ने कुल 93 आवेदन दाखिल किए हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस की ओर से 51 नामांकन भरे गए। वार्ड नंबर 23 में भाजपा की तरफ से दो नामांकन दाखिल किए गए हैं।

पंचायत समितियों में भी नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवारों की भीड़ रही। इटावा के 23 वार्डों के लिए 89 उम्मीदवारों ने 90 नामांकन दाखिल किए। लाडपुरा के 17 वार्डों में 46 उम्मीदवारों ने 49 आवेदन जमा किए। सांगोद के 23 वार्डों में 67 उम्मीदवारों ने 70 नामांकन दाखिल किए। वहीं, सुल्तानपुर में 21 वार्डों के लिए 70 आवेदन जमा किए गए।

भाजपा और कांग्रेस ने जीत का किया दावा

नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत का भरोसा जताया। मंत्री मदन दिलावर ने भाजपा की जीत का दावा किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और कांग्रेस नेता नईमुद्दीन गुड्डू ने भी कांग्रेस की जीत की बात कही।

भाजपा विधायक कल्पना देवी ने दावा किया कि लाडपुरा पंचायत समिति के साथ जिला प्रमुख का पद भी भाजपा के खाते में आएगा। भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर ने टिकट वितरण को लेकर विवाद की बात से इनकार किया। उनका कहना था कि पार्टी में सभी एकजुट हैं और मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

पत्नी को टिकट देने पर कांग्रेस में परिवारवाद के आरोप

कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर असंतोष भी सामने आया। सुल्तानपुर के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत कुमार शर्मा झाला ने जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और पीपल्दा विधायक चेतन पटेल कोलाना पर परिवारवाद के आरोप लगाए।

हेमंत कुमार शर्मा झाला का आरोप है कि कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष ने अपनी पत्नी निकिता हाड़ा को वार्ड नंबर 23 से टिकट दिया, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष ने उनकी उम्मीदवारी की सिफारिश की थी। इसके बावजूद उन्हें टिकट नहीं मिला। हालांकि, हेमंत कुमार शर्मा झाला ने साफ किया कि वह निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि इससे कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।

इन आरोपों पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यह परिवार का मामला है। उन्होंने बातचीत के जरिए सभी को समझाने और विवाद सुलझाने की बात कही। उनका कहना था कि सभी नेता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

टिकट नहीं मिलने पर एक और कांग्रेस नेता ने जताई नाराजगी

कांग्रेस नेता हरिप्रकाश शर्मा ने भी टिकट वितरण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह वार्ड नंबर 16 से अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने धौली बाई मीणा को उम्मीदवार बनाया। हरिप्रकाश शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप भी लगाया। इस मुद्दे पर उन्होंने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की। इस दौरान उनकी नयापुरा थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौड़ से बहस हो गई। ये आरोप कांग्रेस नेताओं के खिलाफ लगाए गए हैं।

कोटा जिला परिषद चुनाव: किस वार्ड से कौन उम्मीदवार?

वार्डकांग्रेस प्रत्याशीभाजपा प्रत्याशी
1चन्द्र प्रकाशहितेंद्र नागर
2शानू राठौड़नेहा सुमन
3सुशीला बाईरंजना गोचर
4अशोक मीणाविष्णु भील
5शिवानी कुशवाहपूजा सुमन
6चतुर्भुज यादवभूपेंद्र अहीर
7पूजा मेहरामीनाक्षी वर्मा
8सुरेश धाकड़शंभू सिंह शक्तावत
9मोहन लालअजय वाडिया
10अशोक कुमार मेघवालदिनेश कुमार मेघवाल
11मनोज कुमार मालवहरिनारायण
12नीरजसोनू शर्मा
13सम्भव वर्माकौशल कुमार सोनी
14राज बहादुर गुर्जरओम नगर अडूसा
15पूजा मीणाकमलेश शर्मा
16धोली बाई मीणाकिरण तिवारी
17कोमल सामरियाराजनीता मेघवाल
18सरोज मीणासंतोष बाई मीणा
19हेमलता नन्दवानारजनी सिंह
20रमेशचन्दहरिमोहन
21देशराज गुर्जरबबलू जाटव
22जमना शंकर मीणाहरिप्रकाश
23निकिता हाड़ामधु नागर
24मनभर बाई मीणारेखा बाई
25संतोष बाई बैरवासुगना बाई

पढ़ें ये खबरें