Kota Student Suicide: कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को एक और जेईई की तैयारी कर रहे छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला।

आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक छात्र की पहचान हरियाणा के सिरसा निवासी सरताज सिंह के रूप में हुई है। वह कोटा के राजीव गांधी नगर इलाके में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई की तैयारी कर रहा था।
पुलिस का कहना है कि छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पढ़ें ये खबरें
- स्मृति ईरानी के स्वागत में CM सैनी का रात्रिभोज, कौन-कौन होगा शामिल?
- कोटवा में अधर्म पर धर्म की जीत, 70 फीट के रावण का दहन, हजारों की भीड़ बनी साक्षी
- दिल्ली: पीएम मोदी ने किया रावण दहन, बोले- देश के दुश्मनों के मिलकर लड़ना होगा
- मातम में बदली त्योहार की खुशियां : अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार चाचा-भतीजा की मौत
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
