Kota Suicide: कोटा से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। गुरुवार देर रात एक और छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 18 वर्षीय छात्र उड़ीसा का रहने वाला था और कोटा के विज्ञाननगर इलाके में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

सूचना के बाद विज्ञाननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की जांच जारी है।
जनवरी में तीसरा सुसाइड मामला
साल 2025 के जनवरी महीने में छात्रों द्वारा आत्महत्या का यह तीसरा मामला सामने आया है:
- 9 जनवरी: मध्य प्रदेश के गुना निवासी छात्र अभिषेक लोधा ने अंबेडकर नगर में पीजी रूम में फांसी लगाकर जान दी।
- 8 जनवरी: हरियाणा के नीरज ने जवाहर नगर के हॉस्टल में फांसी लगाई।
मध्य प्रदेश के छात्र अभिषेक लोधा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसमें उसने अपने परिवार से माफी मांगते हुए लिखा कि उसने कड़ी मेहनत की, लेकिन वह प्रतियोगी परीक्षा में सफल नहीं हो पाएगा।
बता दें कि कोटा देश का प्रमुख कोचिंग हब माना जाता है, यहां आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। प्रशासन और कोचिंग संस्थानों द्वारा छात्रों पर मानसिक दबाव कम करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- तेजस्वी यादव की इंग्लिश पर भाजपा ने ली चुटकी, BJP ने बताया नौवीं फेल, राजद बोला- आपको तेजस्वी फोबिया है
- प्रदूषण और पर्यावरणीय उल्लंघन, CPCB ने दिया ओडिशा के स्टील प्लांट को बंद करने का आदेश
- रायपुर रेल मंडल का शानदार प्रदर्शन: 2025-26 में 4983 करोड़ का हुआ राजस्व प्राप्त, 46.44 मिलियन टन माल लदान, ‘शून्य दुर्घटना’ का रिकॉर्ड, यात्री सुविधाओं में भी विस्तार
- एयरफोर्स रिटायर्ड डॉक्टर से ढाई करोड़ का सायबर फ्रॉड, क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से दबोचे 3 बदमाश, 22 दिन तक बनाया था बंधक
- राघव चड्ढा के बयान पर AAP नेताओं का पलटवार, आतिशी ने साधा निशाना, कहा- आप मोदी से सवाल पूछने से क्यों डरते हैं?”

