Kota Suicide: कोटा से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। गुरुवार देर रात एक और छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 18 वर्षीय छात्र उड़ीसा का रहने वाला था और कोटा के विज्ञाननगर इलाके में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

सूचना के बाद विज्ञाननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की जांच जारी है।
जनवरी में तीसरा सुसाइड मामला
साल 2025 के जनवरी महीने में छात्रों द्वारा आत्महत्या का यह तीसरा मामला सामने आया है:
- 9 जनवरी: मध्य प्रदेश के गुना निवासी छात्र अभिषेक लोधा ने अंबेडकर नगर में पीजी रूम में फांसी लगाकर जान दी।
- 8 जनवरी: हरियाणा के नीरज ने जवाहर नगर के हॉस्टल में फांसी लगाई।
मध्य प्रदेश के छात्र अभिषेक लोधा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसमें उसने अपने परिवार से माफी मांगते हुए लिखा कि उसने कड़ी मेहनत की, लेकिन वह प्रतियोगी परीक्षा में सफल नहीं हो पाएगा।
बता दें कि कोटा देश का प्रमुख कोचिंग हब माना जाता है, यहां आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। प्रशासन और कोचिंग संस्थानों द्वारा छात्रों पर मानसिक दबाव कम करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ‘मैं हूं ना, आपके साथ’- वेनेजुएला की नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया मचाडो ने कहा, निर्वासन से 10 महीने बाद लौटीं
- शामलीः ओवैसी का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले- दाढ़ी-टोपी वाला मुसलमान आपको रावण नजर आता है!
- बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का दिखेगा भारी असर, पटना समेत इन जिलों में बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट
- हिंदू त्योहारों, कॉकरोच गैंग और अमेरिका को लेकर जितेंद्र सरस्वती का बयान, जानिए पूरा मामला
- CG Weather Today : साइक्लोन के असर से भिगेगा छत्तीसगढ़, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

