विनोद सैनी, हिसार. नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोथ कलां से खानपुर तक सडक़ की विशेष मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य के लिए हरियाणा सरकार द्वारा 2 करोड़ 45 लाख 92 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि ग्राम पंचायत की मांग के अनुरूप सडक़ के एक हिस्से में सीसी ब्लॉक के स्थान पर सीसी पेवमेंट का प्रावधान किया गया है।
245.92 लाख रुपये की संशोधित प्रशासनिक मंजूरी दिए जाने के बाद अब सडक़ के विशेष मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण से संबंधित आगामी आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। सडक़ के सुधरने से कोथ कलां, खानपुर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
- चाचा ने की भतीजे की हत्या: चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद किया सरेंडर
- कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल को ED कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
- बड़ी खबर: राहुल गांधी मानहानि केस में सुनवाई खत्म, 26 अक्टूबर को आएगा फैसला; कोर्ट में मौजूदगी अनिवार्य
- भाजपा नेता का शक्ति प्रदर्शन, बोले-‘मैं सर्कस का शेर नहीं, जनता ने चुना है’, सूखे, मुआवजे और पानी को लेकर सरकार को घेरा
- हिसार में महाराजा अजमीढ़ जयंती समारोह की धूम, स्वर्णकार समाज की एकजुटता और युवा शिक्षा पर जोर

