कोटकपूरा . कोटकपूरा से बड़ी दुखद खबर आई है, जहां एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है. वह शहर के नए बस स्टैंड के पास एक किराए के मकान में रह रहा था. 22 वर्षीय मृतक की पहचान निपुन (पुत्र राजेश कुमार) निवासी आदर्श नगर, फाजिल्का के रूप में हुई है.ए.एस.आई. दलजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बच्चे की मौत से परिजन स्तब्ध हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह कोटकपूरा के शहीद भगत सिंह सरकारी कॉलेज में बी.सी.ए प्रथम वर्ष का छात्र था और पिछले करीब चार महीनों से यहां किराए पर रह रहा था.घटना वाले दिन निपुन का कॉलेज में पेपर था.सुबह जब उसके परिवार वालों ने उसे फोन किया, तो कोई जवाब नहीं मिला. इससे परिजन घबरा गए. अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने मकान मालिक जतिंदर सिंह से संपर्क किय. मकान मालिक ने जब ऊपर जाकर देखा तो निपुन का कमरा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो तुरंत इसकी सूचना थाना सिटी पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही ए.एस.आई. दलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची. पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में कमरा खोला और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मैडीकल कॉलेज व अस्पताल, फरीदकोट भेज दिया. इस घटना से मकानमालिक और मृतक के परिजन को गहरा दुख लगा है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.
- ‘लड़ने से दोनों का होगा नुकसान’, US दौरे पर गए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ट्रम्प को कड़ा संदेश ; बैठक का अमेरिकी मीडिया ने बायकॉट किया
- Jharkhand Top News : मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत, HC का DGP को अवमानना नोटिस, BJP में बड़ा फेरबदल, हेमंत सोरेन केस में अगली तारीख, एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की बड़ी ख़बरें
- राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर दागे सवाल, मध्य प्रदेश में सियासत तेज, सड़कों पर होंगे आंदोलन
- वीबीजी राम जी की भूग्राम योजना में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन: 99.34% परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग पूरी, दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत से आगे
- स्मार्ट सिटी ठगी मामला: केके श्रीवास्तव ने 500 करोड़ का ‘सपना’ दिखाकर 15 करोड़ लिए, फिर शेल कंपनियों के जरिए घुमाई गई रकम, ED ने 3.25 करोड़ की संपत्ति की कुर्क


