कोटकपूरा गोलीकांड : बेअदबी मामले से जुड़े कोटकपूरा गोलीकांड मामले की सुनवाई अब फिर से फरीदकोट अदालत द्वारा शुरू की जाएगी। इस फैसले का सुखराज सिंह निआमी वाला ने स्वागत किया है। 12 अक्टूबर 2015 को यह घटना घटी थी, इसके बाद इंसाफ के लिए कई परिवार संघर्ष कर रहे हैं।
सुखराज सिंह निआमी वाला ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की और अदालत के इस कदम की सराहना की। एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि कल मान्यवर अदालत ने एक फैसला लिया कि इस मामले को और अधिक लंबा न खींचा जाए। इसे फिर से सुनवाई के तहत लाया जाए। उन्होंने इसे एक अच्छा फैसला करार दिया।
आगे उन्होंने कहा कि आरोपियों ने अदालत को गुमराह करने के लिए इस मामले को लंबा खींचने की मंशा से बार-बार विभिन्न अर्जियां लगाई थीं। अब उम्मीद है कि इस मामले की सुनवाई जल्द पूरी होगी और दोषियों को सजा सुनाई जाएगी, जिसके बाद सभी दोषी जल्दी ही सलाखों के पीछे होंगे।

2015 में घटी घटना
12 अक्टूबर 2015 को फरीदकोट के बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटना घटी थी। इसके बाद, सिख संगठनों ने कोटकपूरा और बहिबल कलां में विरोध प्रदर्शन किए थे, जिन्हें पुलिस ने दबाने की कोशिश की। इस दौरान 14 अक्टूबर को पुलिस ने कोटकपूरा और बहिबल कलां में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का प्रयोग किया। बहिबल कलां में पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें दो सिख नौजवान मारे गए। कोटकपूरा में भी गोलीबारी हुई, जिसमें लगभग 100 प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
- नौकरी मांगना नहीं, देना है! उत्तराखंड में स्टार्टअप पर CM धामी का बड़ा फोकस, 200 करोड़ के वेंचर फंड से स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा
- श्लोक से स्क्रीन तक… उत्तराखंड में संस्कृत को नई पीढ़ी से जोड़ने की तैयारी, रील्स-ऐप से पर्यटन तक होगा विस्तार
- बाजार से 20-25% सस्ते मिलेंगे घर! RHB ला रहा नई आवासीय योजनाएं, इन इलाकों में खुलेगा रजिस्ट्रेशन
- स्लाइस पिलाई, बेहोश किया और फिर दुष्कर्म! आपत्तिजनक फोटो से ब्लैकमेल कर महिला से वसूले 1 लाख
- RTU छात्र की मौत पर बवाल, स्नेक बाइट के आरोप से गरमाया मामला; यूनिवर्सिटी बोली- पोस्टमार्टम से साफ होगा कारण

