कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा की सियासत में बयानबाजी तेज होती जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाए। एसआईआर (SIR) के विरोध को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए बेदी ने कहा कि पार्टी लंबे समय से कई बड़े राज्यों में सत्ता से बाहर है और अब हरियाणा में सरकार बनाने के सपने देख रही है।
कृष्ण बेदी ने विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास कोई ठोस राजनीतिक मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “विपक्ष और क्या करेगा? उनकी दुकान तो है नहीं, ताश भी खेलकर थक चुके हैं।” मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं की गांवों में जाने की हिम्मत नहीं है, इसलिए वे एकजुट होकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव और चंडीगढ़ मार्च जैसे कार्यक्रम कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस का “टाइम पास नहीं हो रहा” और उन्हें दूर-दूर तक सत्ता में आने की संभावना नजर नहीं आ रही। बेदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल राजनीतिक माहौल बनाने के लिए प्रदर्शन और विरोध की राजनीति कर रहा है, जबकि जनता उनके दावों को गंभीरता से नहीं ले रही।

वहीं, कांग्रेस लगातार सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर हमलावर बनी हुई है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी तथा भर्ती प्रक्रियाओं जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रही है। ऐसे में बेदी के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने के आसार हैं।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के आधार पर नहीं रोका जा सकेगा पासपोर्ट; जानें FIR पर HC ने क्या कहा?
- MP Morning News: नवरात्रि का तीसरा दिन, दिल्ली, इंदौर-रतलाम दौरे पर CM, रघुवीर को किशोर कुमार सम्मान, ट्रांसजेंडर की सफल जेंडर-अफर्मिंग बॉटम सर्जरी, लाडली बहनों को कल मिलेगा पैसा
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ को मानसून ने कहा ‘अलविदा’, अब अगले 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम
- UP Weather: यूपी में 48 घंटे मौसम रहेगा शुष्क, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम; क्या जल्दी आएगी सर्दी?
- Bihar Today Weather: पटना समेत कई जिलों में बढ़ेगी गर्मी, जानें आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
