बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन बुधवार को अपनी बहन की शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचीं। इस दौरान उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर भी साथ नजर आए। कृति की बहन और अभिनेत्री नूपुर सेनन सिंगर स्टेबिन बेन से 11 जनवरी को शादी करेंगी। इसका आयोजन उदयपुर के होटल फेयरमोंट पैलेस में होगा।

शादी से जुड़ी रस्में 9 जनवरी से शुरू होंगी। कृति, नूपुर, स्टेबिन और परिवार के सदस्य शाम करीब 6 बजे चार्टर फ्लाइट से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से सभी सीधे होटल के लिए रवाना हुए। शादी को निजी और रॉयल अंदाज में रखा गया है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है।
एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत
एयरपोर्ट पर कृति सेनन, नूपुर सेनन और स्टेबिन का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर उत्साहित नजर आए। शादी में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के भी चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे।
13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन
नूपुर सेनन ने 3 जनवरी को स्टेबिन के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। सगाई की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। शादी के ऐलान के बाद कृति सेनन ने भी भावुक पोस्ट किया था। जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए 13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी।
स्टेबिन बेन ने एक इंटरव्यू में नूपुर के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं और उनका रिश्ता मजबूत है।
सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए नूपुर ने लिखा था, शायदों से भरी इस दुनिया में, मैंने अब तक का सबसे आसान हां ढूंढ़ लिया। वहीं कृति ने पोस्ट में लिखा था, आह, मैं बहुत ज्यादा रोने वाली हूं।
पढ़ें ये खबरें
- 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति, गांव जाकर करेगी पड़ताल
- सिंहस्थ क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण: हरियाणा आश्रम पर चला पीला पंजा, नगर निगम ने की कार्रवाई
- ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिया आदेश
- रफ्तार, मौत की ठोकर और भयावह मंजरः DCM ने 4 युवतियों को मारी टक्कर, 1 की थमी सांसें, देखकर लोगों की कांप उठी रूह
- सोपा के 9वें अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, सोयाबीन उद्योग की संभावनाओं, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर किए विचार
