Kriti Sanon Ramp Walk: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने स्टाइल और खूबसूरत अंदाज से अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं। इस बार उनका लुक एक फैशन शो में चर्चा का विषय बन गया। डिजाइनर अभिनव मिश्रा के कॉउचर शो ‘इन्टू द वाइल्ड 2026’ में कृति शोस्टॉपर बनकर पहुंचीं। ब्लैक लहंगे में उनका शाही अंदाज देखने लायक था। रैंप पर उनकी एंट्री से लेकर उनके पोज तक, हर चीज ने फैशन प्रेमियों का ध्यान खींचा।
‘इन्टू द वाइल्ड 2026’ में शोस्टॉपर बनीं कृति
फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा के इस शो में मिरर वर्क और प्रकृति से प्रेरित डिजाइन खास आकर्षण रहे। कृति सेनन ने शो के लिए ऐसा आउटफिट चुना, जिसमें पारंपरिक कारीगरी के साथ ग्लैमरस अंदाज भी नजर आया। ब्लैक लहंगे में रैंप पर उतरते ही एक्ट्रेस ने अपने लुक से महफिल में चार चांद लगा दिए।
ब्लैक लहंगे पर मिरर वर्क ने खींचा ध्यान
कृति के लहंगे और मैचिंग ब्लाउज पर बारीक मिरर वर्क किया गया था। रोशनी में इसकी चमक उनके आउटफिट को और खास बना रही थी। कंधों से पीछे की ओर लहराता दुपट्टा उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था। इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट ज्वेलरी, सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल और ग्लैमरस मेकअप चुना। ट्रेडिशनल लुक में कृति का यह अंदाज उनके बाकी फैशन लुक्स से अलग नजर आया।
रैंप पर कृति के अंदाज ने खींची नजरें
कृति सेनन ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। उन्होंने अलग-अलग पोज देकर अपने आउटफिट की कारीगरी को भी खूबसूरती से दिखाया। भारी लहंगे और लंबे दुपट्टे को सहजता से कैरी करते हुए एक्ट्रेस ने अपने स्टाइल का जलवा दिखाया। उनके इस लुक की तस्वीरें और वीडियो भी फैशन पसंद करने वालों के बीच चर्चा में हैं।
पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा में कृति
फैशन शो के अलावा कृति सेनन अपने पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने नाम, चेहरे, आवाज और तस्वीरों के बिना अनुमति इस्तेमाल को रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। इस तरह की मांग का मकसद किसी व्यक्ति की पहचान और उससे जुड़ी चीजों के गलत इस्तेमाल से सुरक्षा पाना है।
कई सितारे उठा चुके हैं पर्सनैलिटी राइट्स का मुद्दा
मनोरंजन जगत में अपनी पहचान और तस्वीरों के अनधिकृत इस्तेमाल को लेकर कई चर्चित हस्तियां कानूनी कदम उठा चुकी हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, कंगना रनौत, तब्बू, विजय देवरकोंडा और युवराज सिंह जैसे नाम शामिल हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

