जालंधर का कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल फिर से विवादों में है। इस बार, उनकी दुकान पर बड़ी संख्या में बुढ़ा दल के निहंग सिंह पहुंचे और जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना 4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। निहंग सिंहों की मांग है कि कपल द्वारा वायरल की गई अश्लील वीडियो का बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।
निहंग सिंहों का आरोप है कि अब तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। उनका कहना है कि पुलिस को अगर पता चल गया था कि वीडियो किसने वायरल की, तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
इसके बाद निहंग सिंहों ने खुद पुलिस से शिकायत दर्ज कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि अब कपल अपने बच्चे को वीडियो में शामिल कर वीडियो बना रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिखों का अपमान है, जो निंदनीय है। निहंगों ने कहा कि अगर इस तरह की वीडियो बनानी हैं, तो वे पगड़ी उतार दें।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। इसके बाद निहंग सिंह दुकान के बाहर आ गए। दुकान के बाहर भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया गया।
- दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी, शादी के 4 महीने बाद पटना DM के ड्राइवर की बेटी की भागलपुर में हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
- बाबा की मौत के बाद एक्शन में ‘बाबा’: गो-संरक्षण को लेकर CM योगी ने की अहम बैठक, गो-रक्षा करने वाले विभूतियों को लेकर लिया बड़ा फैसला
- देसी रंग में रंगे विदेशी: डबरा के प्रसिद्ध नवग्रह मंदिर में साड़ी-सलवार सूट पहनकर पहुंचे सैलानी, सीता राम का नाम लेकर किया प्रवेश
- प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, BJP वसूलेगी जीत का हिस्सा, 5 साल मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे नीतीश कुमार
- आज शनि नक्षत्र परिवर्तन: साढ़ेसाती-ढैय्या वाली राशियों को राहत, जानें किन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
