Kullu Gurjar Murder Case: जयपुर के मानसरोवर स्थित इक्का क्लब में देर रात जन्मदिन की पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। शराब और डांस के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि पार्टी जिस शख्स के जन्मदिन की थी, वह भरतपुर की खुली जेल में सजा काट रहा हार्डकोर बदमाश कुल्लु गुर्जर है। तड़के करीब 4 बजे हुई इस वारदात ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है।

डांस पर विवाद और मौत का तांडव
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, पार्टी के दौरान एक युवती के साथ डांस को लेकर विवाद शुरू हुआ। मृतक अन्नू गुर्जर और आरोपी आकाश के बीच कहासुनी हुई। यह मामूली बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोपियों ने धारदार हथियारों से अन्नू गुर्जर पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू लगने से अन्नु गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी मौके से फरार हो गए।
जेल प्रशासन पर बड़े सवाल
इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ओपन जेल के नियमों के तहत बंदियों को तय समय पर परिसर में मौजूद रहना अनिवार्य होता है। ऐसे में हार्डकोर बदमाश कुल्लू गुर्जर का जयपुर के क्लब में पार्टी करना बड़ी लापरवाही है। सवाल यह है कि प्रशासन को चकमा देकर वह जेल से बाहर कैसे निकला? क्या इसमें किसी अधिकारी की मिलीभगत है? मानसरोवर पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है।
पाकिस्तानी आतंकी का हत्यारा है कुल्लू
कुल्लू गुर्जर कोई साधारण अपराधी नहीं है। उसका नाम पहले भी कई संगीन वारदातों में सामने आ चुका है। कुल्लू Pakistani Terrorist सकरुल्लाह की जेल के भीतर हत्या करने के मामले में चर्चा में रहा था। ऐसे खतरनाक अपराधी को खुली जेल में रखने के फैसले पर अब हर तरफ सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल कुल्लू गुर्जर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
मानसरोवर थाने के सीआई लखन खटाना के मुताबिक, मृतक और आरोपी सभी आपस में दोस्त थे। सभी पार्टी करने जयपुर आए थे। पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- गुजरात बना यूसीसी लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य, राष्ट्रपति मुर्मू से मिली मंजूरी
- Odisha Weather News : ओडिशा में झमाझम बरसेंगे बादल! खाड़ी में नए सिस्टम बनने की संभावना
- सारण में दो अलग-अलग हादसे, राहत सामग्री गिरने से एक की मौत, तो स्नान के दौरान बच्ची डूबी
- कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र
- Asian Games 2026: झारखंड की बेटी कीर्ति का कमाल, कोरिया को हराकर जीता गोल्ड, पिता के मार्गदर्शन में पदमा से एशियन गेम्स तक का सफर
