बरनाला। पंजाब के जिला बरनाला के अंतर्गत आते कस्बा महिल कलां में बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए बनाए गए नए सख्त कानून की खुशी में एक विशेष धार्मिक समागम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर गुरुद्वारा पातशाही छठी और इलाके की सिख संगत की ओर से स्पीकर संधवां की सेवाओं के लिए उन्हें ‘महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
दोषियों को काटनी होगी उम्रकैद
संधवां संगत को संबोधित करते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार ने बेअदबी की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज सत्कार एक्ट’ लागू किया है। उन्होंने दावा किया कि यह कानून उम्मीद से कहीं ज्यादा सख्त बनाया गया है।

बरगाड़ी कांड और पिछली सरकारों पर तीखा हमला
संधवां ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2022 में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने बरगाड़ी कांड में इंसाफ दिलाने के लिए सबसे ठोस काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान जांच को भटकाने और सबूत मिटाने की कोशिशें होती रही थीं। उन्होंने कहा कि आज सरकार की सख्ती का ही नतीजा है कि बड़े-बड़े राजनेता और अधिकारी अदालतों में जवाबदेह हैं और सुखबीर सिंह बादल जैसे नेता जमानत पर बाहर हैं।
- पटना में 14 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का जोरदार प्रदर्शन, मंत्री के आवास का घेराव
- व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव की डिग्री पर उठे सवाल, ट्रंप ने “वकील” बताया था, बार एग्जाम पास करने का कोई सबूत नहीं मिला
- दर्दनाक हादसा: खेत में जंगली सुअर के लिए बिछाया करंट, चपेट में आकर गई युवक की जान, मचा हड़कंप
- IPO Today : आज खुले 4 IPO, Jetwerk समेत कंपनियों में निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लिस्टिंग डेट
- Koderma News: प्रसव के दौरान 21 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप

