एक्टर कुणाल खेमू (Kunal Khemu) की फिल्म वाइब (Vibe) ने अपने पहले यानी ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई करते हुए अपने सफर को आगे बढ़ाया है। फिल्म को थिएटर्स में दर्शकों का खूब प्यार मिलने के साथ, जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ और पॉज़िटिव रिव्यू मिला है, जिसके वजह से बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ लिया है। शुक्रवार और शनिवार अच्छा परफॉर्म करने के बाद, फिल्म ने रविवार के दिन भारत में ₹3.1 Cr NBOC के साथ अपना सबसे ज्यादा एक दिन में कमाई करने का आंकड़ा अपने नाम किया। ऐसे में अब तक की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्ड वाइड ग्रॉस ₹11.3 Cr की कमाई अपने नाम की है।

फिल्म वाइब (Vibe) में मौजूद कॉमेडी, शानदार परफॉर्मेंस और कमाल की म्यूज़िक को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और इसी वजह से इस एंटरटेनमेंट पैकेज को लगातार प्यार मिल रहा है। फिल्म में कुणाल खेमू (Kunal Khemu) ने न सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस से जान फूंकी है बल्कि उन्होंने अपनी राइटिंग और डायरेक्शन से भी कमाल दिखाया है। फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी इसमें कुणाल का स्पर्श श्रीवास्तव के किरदार के साथ दोस्ती है। इसके अलावा फिल्म में प्रीति ज़िंटा का एक्शन और वंशिका धीर की परफॉर्मेंस को भी खूब सराहा जा रहा है।
फिल्म वाइब (Vibe) ने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई के साथ रविवार को सबसे बड़ा कलेक्शन अपने नाम करते हुए, कहना होगा कि वाइब ने दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स और अच्छे वॉर्ड ऑफ माउथ के साथ अपने दूसरे हफ्ते की अच्छी शुरुआत की है।
बता दें कि कुणाल खेमू (Kunal Khemu) द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई इस फिल्म को ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले चिराग निहलानी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। वाइब में कुणाल खेमू, प्रीति जी ज़िंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव अहम भूमिकाओं में हैं। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ की यह फ़िल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है।



