कुरुक्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने नेपाली परिवार की खुशियां छीन लीं। गांव शांतिनगर में पोल्ट्री फार्म पर रहने वाले परिवार के 19 माह के मासूम आरव की सांप के डसने से मौत हो गई। जिस बच्चे की किलकारियों से परिवार का दिन गुजर रहा था, मंगलवार देर शाम अचानक हुई इस घटना के बाद घर में मातम पसर गया।
बताया गया कि आरव मंगलवार शाम पोल्ट्री फार्म के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। कुछ ही देर बाद परिजनों की नजर पैर पर पड़े डसने के निशान और खून पर गई तो उनके होश उड़ गए। परिवार बच्चे को तुरंत झांसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचा, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।
परिजनों की ओर से अस्पताल में डॉक्टर के मौजूद नहीं होने का आरोप लगाया गया। हालांकि, नर्सिंग स्टाफ ने बिना समय गंवाए फोन के जरिए डॉक्टर से चिकित्सकीय सलाह ली और बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के साथ जरूरी इंजेक्शन लगाए। इसके बावजूद आरव की हालत में सुधार नहीं हुआ और उसे आगे के इलाज के लिए कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया।
परिजन मासूम को लेकर कुरुक्षेत्र अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आरव को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। महज 19 महीने की उम्र में आरव की जिंदगी खत्म होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव शांतिनगर में भी शोक का माहौल है.
- थाने पर आत्मदाह का प्रयास और टीआई से झूमाझटकीः भाजपा नेता चेतन टांक समेत 6 लोगों पर केस दर्ज
- भारत में Thomson के नए Smart TV लॉन्च, कीमत ₹11,999 से शुरू; 55 इंच में 4K और 120Hz का मिलेगा सपोर्ट
- MP में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज: 10 दिन में मिले 4 लाख से अधिक फॉर्म-6, युवाओं में जबरदस्त उत्साह
- मां कोटगाड़ी का दरबार: जब कहीं नहीं मिलता न्याय तो सादे कागज पर होती है सुनवाई…
- बीजेपी नेता की पिटाई से सनसनीः महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भिड़े लोग, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस FIR

