राकेश कथूरिया, कैथल. सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन की ओर से 4 जून को क्लब हाउस, जिन्दल ग्लोबल सिटी, सैक्टर 29, कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले “नवीन अवसर अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव” को लेकर आज कैथल में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। इस अवसर पर आगामी 4 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव का पोस्टर भी लॉन्च किया गया। यह अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर खोलने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनीष मिश्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि यह रोजगार महोत्सव क्षेत्र के युवाओं को देश और विदेश में उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सांसद नवीन जिन्दल के दूरदर्शी नेतृत्व, मार्गदर्शन और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के विज़न के अनुरूप किया जा रहा है।
डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि रोजगार महोत्सव में स्वास्थ्य सेवाएं, लॉजिस्टिक्स, कंस्ट्रक्शन, आईटी, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग तथा ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, कनाडा, ओमान, कतर, वियतनाम तथा अन्य देशों में रोजगार से संबंधित संभावनाओं की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी जाएगी।
इस अवसर पर कर्नल अरूण चंदेल सेवानिवृत, सलाहकार सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि महोत्सव में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और रुचि के आधार पर काउंसलिंग की जाएगी तथा उन्हें उपयुक्त रोजगार अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन केवल नौकरी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं के कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस महत्त्वपूर्ण पहल की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं, अभिभावकों और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों तक पहुंचाएं, ताकि सांसद नवीन जिन्दल की पहल से अधिकतम संख्या में लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. मनीष मिश्रा ने यह भी सांझा किया गया कि सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में जल्द ही आरकेएसडी नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर आरंभ किया जा रहा है जिसमें युवाओं के लिए देश और विदेश में रोजगार प्राप्त करने वाले कोर्स संचालित किए जाएंगे।

इस अवसर पर एडवोकेट मनोज दुआ, पंजाबी वैल्फेयर सभा के प्रधान सुषम कपूर, नरेंद्र निझावन, ज्ञान प्रकाश कुमार, जगदीश कटारिया, सुभाष चावला, राज कुमार दुआ, डॉ. राज कुमार, हल्का प्रभारी वीरेंद्र सारण, अरविंद गोलन और कैथल जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- माझा में AAP की बढ़ी ताकत, पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने थामा ‘आप’ का दामन; CM भगवंत मान ने दिलाई सदस्यता
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, CGPSC मामले में टामन समेत 3 के खिलाफ चार्जशीट पेश, नर्सिंग कॉलेज के खाने में निकल रहे कीड़े, सड़क पर BJYM अध्यक्ष का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, इलाज के बाद कल प्रदेश लौटेंगे किरण सिंहदेव… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- आजमगढ़ में सिरफिरे पति का खौफनाक कदम: घर में पूजा करा रही पत्नी और दो पंडितों को मारी गोली
- करनाल में स्वच्छता अभियान ने पकड़ी रफ्तार, ग्रीन बेल्ट और कर्ण विहार में चला विशेष सफाई अभियान
- MBBS के बाद अब आयुष इंटर्न ने उठाई स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा आवेदन



